Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 30 — Atma Samyama Yoga

Sanskrit

यो मां पश्यति सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति | तस्याहं न प्रणश्यामि स च मे न प्रणश्यति ||६-३०||

Transliteration

yo māṃ paśyati sarvatra sarvaṃ ca mayi paśyati . tasyāhaṃ na praṇaśyāmi sa ca me na praṇaśyati ||6-30||

Hindi Meaning

।।6.30।। जो पुरुष मुझे सर्वत्र देखता है और सबको मुझमें देखता है, उसके लिए मैं नष्ट नहीं होता (अर्थात् उसके लिए मैं दूर नहीं होता) और वह मुझसे वियुक्त नहीं होता।।

English Meaning

For one who sees Me everywhere and sees everything in Me, I am never lost, nor is he ever lost to Me.

Commentary

A person in Kṛṣṇa consciousness certainly sees Lord Kṛṣṇa everywhere, and he sees everything in Kṛṣṇa. Such a person may appear to see all separate manifestations of the material nature, but in each and every instance he is conscious of Kṛṣṇa, knowing that everything is a manifestation of Kṛṣṇa’s energy. Nothing can exist without Kṛṣṇa, and Kṛṣṇa is the Lord of everything – this is the basic principle of Kṛṣṇa consciousness. Kṛṣṇa consciousness is the development of love of Kṛṣṇa – a position transcendental even to material liberation. At this stage of Kṛṣṇa consciousness, beyond self-realization, the devotee becomes one with Kṛṣṇa in the sense that Kṛṣṇa becomes everything for the devotee and the devotee becomes full in loving Kṛṣṇa. An intimate relationship between the Lord and the devotee then exists. In that stage, the living entity can never be annihilated, nor is the Personality of Godhead ever out of the sight of the devotee. To merge in Kṛṣṇa is spiritual annihilation. A devotee takes no such risk. It is stated in the Brahma-saṁhitā (5.38): premāñjana-cchurita-bhakti-vilocanena santaḥ sadaiva hṛdayeṣu vilokayanti yaṁ śyāmasundaram acintya-guṇa-svarūpaṁ govindam ādi-puruṣaṁ tam ahaṁ bhajāmi “I worship the primeval Lord, Govinda, who is always seen by the devotee whose eyes are anointed with the pulp of love. He is seen in His eternal form of Śyāmasundara, situated within the heart of the devotee.” At this stage, Lord Kṛṣṇa never disappears from the sight of the devotee, nor does the devotee ever lose sight of the Lord. In the case of a yogī who sees the Lord as Paramātmā within the heart, the same applies. Such a yogī turns into a pure devotee and cannot bear to live for a moment without seeing the Lord within himself.

Hinglish Commentary

Jab koi insaan Kṛṣṇa consciousness mein hota hai, toh wo Lord Kṛṣṇa ko har jagah dekhta hai aur sab kuch Kṛṣṇa mein samajhta hai. Aisa insaan shayad alag-alag prakriti ke roop dekh raha ho, lekin har pal wo Kṛṣṇa ki yaad mein hota hai, kyunki wo jaanta hai ki sab kuch Kṛṣṇa ki shakti ka pradarshan hai. Kṛṣṇa ke bina kuch bhi nahi hai, aur Kṛṣṇa sab kuch ka Swami hai – yeh Kṛṣṇa consciousness ka mool siddhant hai. Kṛṣṇa consciousness ka matlab hai Kṛṣṇa ke prati prem ka vikas – yeh ek aisi stithi hai jo material liberation se bhi upar hai. Is stithi mein, jab insaan apne astitva ko samajh leta hai, toh bhakt Kṛṣṇa ke saath ek ho jaata hai, kyunki Kṛṣṇa uske liye sab kuch ban jaata hai aur bhakt Kṛṣṇa ke pyaar mein poora ho jaata hai. Yahan ek gehra sambandh banta hai bhakt aur Bhagwan ke beech. Is stithi mein, jeevatma kabhi khatam nahi hoti, aur Bhagwan ki vyaktitva bhi bhakt ki nazron se kabhi door nahi hoti. Kṛṣṇa mein mil jaana matlab spiritual annihilation hai, lekin ek bhakt aisa koi risk nahi uthata. Brahma-saṁhitā mein kaha gaya hai ki jo bhakt pyaar ki anjana se apni aankhein sajaata hai, wo hamesha Kṛṣṇa ko apne dil mein dekh sakta hai. Is stithi mein, Kṛṣṇa kabhi bhakt ki nazron se chhupte nahi, aur bhakt bhi Bhagwan ko kabhi nahi bhoolta. Jo yogī apne dil mein Kṛṣṇa ko Paramātmā ke roop mein dekhta hai, us par bhi yahi lagu hota hai. Aisa yogī ek shuddh bhakt ban jaata hai aur ek pal bhi Bhagwan ko apne andar dekhe bina nahi reh sakta.

Chinmaya Commentary

पहले यह कहा गया था कि ब्रह्मसंस्पर्श से योगी अत्यन्त सुख प्राप्त करता है। ब्रह्मसंस्पर्श से तात्पर्य आत्मा और ब्रह्म के एकत्व से है जो उपनिषदों का प्रतिपाद्य विषय है। इस ज्ञान को स्वयं भगवान् ही यहाँ स्पष्ट दर्शा रहे हैं। आत्मज्ञानी पुरुष सर्वत्र आत्मा का अनुभव करता है।जो मुझे सबमें और सब को मुझमें देखता है अन्य स्थानों के समान ही यहाँ प्रयुक्त मैं शब्द का अर्थ आत्मा है न कि देवकीपुत्र कृष्ण। इस व्याख्या के प्रकाश में जो पुरुष पूर्व श्लोक के साथ इस श्लोक को पढ़ेगा उसे प्रसिद्ध ईशावास्योपनिषद् की इस घोषणा का गूढ़ अर्थ स्पष्ट हो जायेगा ।वह मुझसे वियुक्त नहीं होता बुद्धि से अतीत आत्मा का अनुभव उससे भिन्न रहकर नहीं होता वरन् जीव पाता है कि वह स्वयं आत्मस्वरूप शिवोऽहम् है। स्वप्नद्रष्टा पुरुष जागने पर स्वयं जाग्रत् पुरुष बन जाता है वह जाग्रत् पुरुष को उससे भिन्न रहकर कभी नहीं जान सकता।और न मैं उससे वियुक्त होता हूँ द्वैतवादी लोग अपने जीवभाव और देहात्मभाव की दृढ़ता के कारण इस अद्वैत स्वरूप को स्वीकार नहीं कर पाते । जिस स्पष्टता से यहाँ जीव के दिव्य स्वरूप की घोषणा की गयी है उसे और अधिक स्पष्ट नहीं किया जा सकता। भगवान् श्रीकृष्ण यहाँ किसी भी प्रकार से इस तथ्य को गूढ़ और गोपन नहीं रखना चाहते कि अनात्म उपाधियों से तादात्म्य को त्यागने पर योगी स्वयं परमात्मस्वरूप बन जाता है। हो सकता है कि किन्हींकिन्हीं लोगों के लिए यह सत्य चौंका देने वाला हो तथापि है तो वह सत्य ही। जिन्हें इसे स्वीकार करने में संकोच होता हो वे अपने जीव भाव को ही दृढ़ बनाये रख सकते हैं। परन्तु भारत में गुरुओं की परम्परा ने तथा विश्व के अन्य अनुभवी सन्तों ने इसी सत्य की पुष्टि की है कि एक व्यक्ति के हृदय में स्थित आत्मा ही सर्वत्र नामरूपों में स्थित है।वर्तमान दशा में हम अपने आप से ही दूर हो चुके हैं अहंकार एक राजद्रोही है जिसने आत्मसाम्राज्य से स्वयं का निष्कासन कर लिया है। आत्मप्राप्ति पर अहंकार उसमें पूर्णतया विलीन हो जाता है। स्वप्नद्रष्टा के जागने पर वह जाग्रत् पुरुष से भिन्न नहीं रह सकता। भगवान् यहाँ कहते हैं कि साधक और मैं एक दूसरे से कभी वियुक्त नहीं होते।वास्तव में यदि हम यह समझ लेते हैं कि आत्मविस्मृति के कारण परमात्मा जीवभाव को प्राप्त सा हुआ है तो यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि आत्मज्ञान के द्वारा जीव पुन परमात्मस्वरूप को प्राप्त हो सकता है। जैसे एक अभिनेता रंगमंच पर भिक्षुक का अभिनय करते हुए भी वास्तव में भिक्षुक नहीं बन जाता और नाटक की समाप्ति पर भिक्षुक के वेष को त्यागकर पुन स्वरूप को प्राप्त हो जाता है वैसे ही आत्मज्ञान के विषय में भी जीव का ब्रह्मरूप होना है। वेदान्त की यह साहसिक घोषणा समझनी कठिन नहीं है परन्तु सामान्य अज्ञानी जन इससे स्तब्ध होकर रह जाते हैं और अपने दोषों के कारण इस सत्य को स्वीकार नहीं कर पाते। उनमें इतना साहस और विश्वास नहीं कि वे दिव्य जीवन जीने का उत्तरदायित्व अपने ऊपर ले सकें। इस श्लोक में भगवान् का कथन परमार्थ सत्य के स्वरूप के संबंध में उपनिषदों के निष्कर्ष के विषय में रंचमात्र भी सन्देह नहीं रहने देता।पूर्व श्लोक में कथित सम्यक् दर्शन को पुन बताकर कहते हैं