Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 35 — Atma Samyama Yoga
Sanskrit
श्रीभगवानुवाच | असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम् | अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते ||६-३५||
Transliteration
śrībhagavānuvāca . asaṃśayaṃ mahābāho mano durnigrahaṃ calam . abhyāsena tu kaunteya vairāgyeṇa ca gṛhyate ||6-35||
Hindi Meaning
।।6.35।। श्रीभगवान् कहते हैं -- हे महबाहो ! नि:सन्देह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है; परन्तु, हे कुन्तीपुत्र ! उसे अभ्यास और वैराग्य के द्वारा वश में किया जा सकता है।।
English Meaning
Lord Śrī Kṛṣṇa said: O mighty-armed son of Kuntī, it is undoubtedly very difficult to curb the restless mind, but it is possible by suitable practice and by detachment.
Commentary
The difficulty of controlling the obstinate mind, as expressed by Arjuna, is accepted by the Personality of Godhead. But at the same time He suggests that by practice and detachment it is possible. What is that practice? In the present age no one can observe the strict rules and regulations of placing oneself in a sacred place, focusing the mind on the Supersoul, restraining the senses and mind, observing celibacy, remaining alone, etc. By the practice of Kṛṣṇa consciousness, however, one engages in nine types of devotional service to the Lord. The first and foremost of such devotional engagements is hearing about Kṛṣṇa. This is a very powerful transcendental method for purging the mind of all misgivings. The more one hears about Kṛṣṇa, the more one becomes enlightened and detached from everything that draws the mind away from Kṛṣṇa. By detaching the mind from activities not devoted to the Lord, one can very easily learn vairāgya. Vairāgya means detachment from matter and engagement of the mind in spirit. Impersonal spiritual detachment is more difficult than attaching the mind to the activities of Kṛṣṇa. This is practical because by hearing about Kṛṣṇa one becomes automatically attached to the Supreme Spirit. This attachment is called pareśānubhava, spiritual satisfaction. It is just like the feeling of satisfaction a hungry man has for every morsel of food he eats. The more one eats while hungry, the more one feels satisfaction and strength. Similarly, by discharge of devotional service one feels transcendental satisfaction as the mind becomes detached from material objectives. It is something like curing a disease by expert treatment and appropriate diet. Hearing of the transcendental activities of Lord Kṛṣṇa is therefore expert treatment for the mad mind, and eating the foodstuff offered to Kṛṣṇa is the appropriate diet for the suffering patient. This treatment is the process of Kṛṣṇa consciousness.
Hinglish Commentary
Arjuna ne jo apne man ki kathinaiyon ka zikr kiya hai, usse Bhagwan ki vyaktitva ne maan liya hai. Lekin saath hi, unhone ye bhi bataya hai ki abhyas aur vairagya se isko sambhalna mumkin hai. Abhyas kya hai? Aaj kal ke zamaane mein koi bhi sakht niyam nahi rakh sakta, jaise pavitra sthal par baithna, man ko Supersoul par kendrit karna, indriyon aur man ko roknana, brahmacharya ka palan karna, akela rehna, etc. Lekin Kṛṣṇa consciousness ka abhyas karke, ek vyakti Bhagwan ki bhakti ke nau tarike se jud sakta hai. Inmein se sabse pehla aur mahatvapurn hai Kṛṣṇa ke baare mein sunna. Ye ek bahut hi shaktishaali tarika hai jo man ke sabhi galat vicharon ko door karta hai. Jitna zyada koi Kṛṣṇa ke baare mein sunta hai, utna hi wo samajhdaar aur Kṛṣṇa se alag hota jata hai. Jab man ko un kaamon se alag kiya jata hai jo Bhagwan ki bhakti se nahi jude hain, tab vairāgya seekhna asan ho jata hai. Vairāgya ka matlab hai padarthon se alag hona aur man ko aatma mein lagana. Impersonal spiritual detachment toh aur bhi mushkil hai, kyunki Kṛṣṇa ki kriyaon se man ko jodna asan hai. Ye isliye hai kyunki Kṛṣṇa ke baare mein sunne se vyakti apne aatma se jud jata hai. Is judne ko pareśānubhava kehte hain, jo ek tarah ki aadhyatmik santushti hai. Ye waise hi hai jaise ek bhookha aadmi har ek bite par khush hota hai. Jitna wo khata hai, utni hi uski khushi aur taqat badhti hai. Bilkul waise hi, bhakti ka abhyas karne se vyakti ko aadhyatmik santushti milti hai jab man padarthik lakshyon se alag hota hai. Ye ek bimari ka sahi ilaj aur sahi aahar lene jaisa hai. Isliye, Bhagwan Kṛṣṇa ki aadhyatmik gatividhiyon ko sunna, paagal man ke liye ek perfect treatment hai, aur Kṛṣṇa ko prastut kiya gaya bhojan lena us suffering patient ke liye sahi aahar hai. Ye sab Kṛṣṇa consciousness ka prakriya hai.
Chinmaya Commentary
भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन को पूर्णरूप से जानते थे वह एक वीर योद्धा कर्मशील साहसी और यथार्थवादी पुरुष था। ऐसे असामान्य व्यक्तित्व का पुरुष जब गुरु के उपदिष्ट तत्त्वज्ञान से सहमत होकर उसकी सत्यता या व्यावहारिकता के विषय में सन्देह करता है तब गुरु में भी मन के सन्तुलन तथा शिष्य की विद्रोही बुद्धि को समझने और समझाने की असाधारण क्षमता का होना आवश्यक होता है। गीता में इस स्थान पर संक्षेप में स्थिति यह है कि भगवान् के उपदेशानुसार मन के स्थिर होने पर आत्मानुभूति होती है जबकि अर्जुन का कहना है कि चंचल मन स्थिर नहीं हो सकता अत आत्मानुभूति भी असंभव है।जब अर्जुन के समान समर्थ व्यक्ति किसी विचार को अपने मन में दृढ़ कर लेता है तो उसे समझाने का सर्वोत्तम उपाय है प्रारम्भ में उसके विचार को मान लेना। विजय के लिए सन्धि दार्शनिक शास्त्रार्थ में सफलता का रहस्य है और विशेषकर इस प्रकार पूर्वाग्रहों से पूर्ण स्थिति में जो अज्ञानी के लिए स्वाभाविक होती है। इस प्रकार महान मनोवैज्ञानिक श्रीकृष्ण प्रश्न के उत्तर में असंशयं कहकर प्रथम शब्द से ही अपने शक्तिशाली प्रतिस्पर्धी को निशस्त्र कर देते हैं और फिर महाबाहो के सम्बोधन से उसके अभिमान को जाग्रत करते हैं। भगवान् स्वीकार करते हैं कि मन का निग्रह करना कठिन है और इसलिए मन की स्थायी शान्ति और समता सरलता से प्राप्त नहीं हो सकती।इस स्वीकारोक्ति से अर्जुन प्रशंसित होता है। महाबाहो शब्द से उसे स्मरण कराते हैं कि वह एक वीर योद्धा है। भगवान् के कथन में व्यंग का पुट स्पष्ट झलकता है दुष्कर और असाध्य कार्य को सम्पन्न कर दिखाने में ही एक शक्तिशाली पुरुष की महानता होती है न कि अपने ही आंगन के उपवन के कुछ फूल तोड़कर लाने में निसन्देह मन एक शक्ति सम्पन्न शत्रु है परन्तु जितना बड़ा शत्रु होगा उस पर प्राप्त विजय भी उतनी ही श्रेष्ठ होगी।दूसरी पंक्ति में भगवान् श्रीकृष्ण सावधानीपूर्वक चुने हुए उपयुक्त शब्दों का प्रयोग करते हैं जिससे अर्जुन का मन शान्त और स्थिर हो सके ।हे कौन्तेय मन को वश में किया जा सकता है। अभ्यास और वैराग्य के द्वारा प्रारम्भ में उसे वश में करके पूर्णतया आत्मसंस्थ कर सकते हैं यह भगवान् की आश्वासनपूर्ण स्पष्टोक्ति है।बाह्य विषयों में आसक्ति तथा कर्मफलों की हठीली आशा ये ही दो प्रमुख कारण मन में विक्षेप उत्पन्न होने के हैं। इसके कारण मन का संयमन कठिन हो जाता है। यहाँ वैराग्य शब्द से इनका ही त्याग सूचित किया गया है। श्री शंकराचार्य के अनुसार अभ्यास का अर्थ है ध्येय विषयक चित्तवृत्ति की पुनरावृत्ति। सामान्यत ध्यानाभ्यास में इच्छाओं के बारम्बार उठने से यह समान प्रत्यय आवृत्ति खण्डित होती रहती है। परिणाम यह होता है कि पुनपुन मन ध्येय वस्तु के अतिरिक्त अन्य विषयों में विचरण करने लगता है और मनुष्य का आन्तरिक सन्तुलन एवं व्यक्तित्व भी छिन्न भिन्न हो जाता है।इस दृष्टि से अभ्यास वैराग्य को दृढ़ करता है और वैराग्य अभ्यास को। दोनों के दृढ़ होने से सफलता निश्चित हो जाती है।शास्त्रीय ग्रन्थों में प्रयुक्त शब्दों के क्रम की ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनमें महत्व की उतरती सीढ़ी में शब्दों का क्रम रखा जाता है । कभीकभी साधकों के मन में यह प्रश्न आता है कि क्या वह मन में स्वाभाविक वैराग्य होने की प्रतीक्षा करें अथवा ध्यान का अभ्यास प्रारम्भ कर दें। अधिकांश लोग व्यर्थ ही वैराग्य की प्रतीक्षा करते रहते हैं। गीता में अभ्यास को प्राथमिकता देकर यह स्पष्ट किया गया है कि अभ्यास के पूर्व वैराग्य की प्रतीक्षा करना उतना ही हास्यास्पद है जितना कि बिना बीज बोये फसल की प्रतीक्षा करना।हमको जीवन का विश्लेषण और अनुभवों पर विचार करते रहना चाहिए और इस प्रकार जानते रहना चाहिए कि हमने जीवन में क्या किया और कितना पाया। यदि ज्ञात होता है कि लाभ से अधिक हानि हुई है तो स्वाभाविक ही हम विचार करेगें कि किस प्रकार जीवन को सुनियोजित ढंग से व्यवस्थित किया जा सकता है और अधिकसेअधिक आनन्द प्राप्त किया जा सकता है। इसी क्रम में फिर शास्त्र का अध्ययन प्रारम्भ होगा जो हमें जीवनादर्श के आश्चर्य नैतिक मूल्यों की शान्ति आत्मसंयम के आनन्द आत्मविकास के रोमान्च और अहंकार के परिच्छिन्न जीवन के घुटन भरे दुखों का ज्ञान करायेगा।जिस क्षण हम अपनी जीवन पद्धति के प्रति जागरूक हो जाते हैं उसी क्षण अभ्यास का आरम्भ समझना चाहिए। इसके फलस्वरूप सहज स्वाभाविक रूप से जो अनासक्ति का भाव उत्पन्न होता है वही वास्तविक और स्थायी वैराग्य है। अन्यथा वैराग्य तो मूढ़ तापसी जीवन का मिथ्या प्रदर्शन मात्र है जो मनुष्य को संकुचित प्रवृत्ति का बना देता है इतना ही नहीं उसकी बुद्धि को इस प्रकार विकृत कर देता है कि वह उन्माद तथा अन्य पीड़ादायक मनोरोगों का शिकार बन जाता है। विवेक के अभ्यास से उत्पन्न वैराग्य ही आत्मिक उन्नति का साधन है। बौद्धिक परिपक्वता एवं श्रेष्ठतर लक्ष्य के ज्ञान से तथा वस्तु व्यक्ति परिस्थिति और जीवन की घटनाओं के सही मूल्यांकन के द्वारा विषयों के प्रति हमारी आसक्ति स्वत छूट जानी चाहिए। जीवन में सम्यक् अभ्यास और स्थायी वैराग्य के आ जाने पर अन्य विक्षेपों के कारणों के अभाव में मन अपने वश में आ जाता है और तत्पश्चात् वह एक ही संसार को जानता है और वह है सन्तुलन और समता का संसार।तब फिर आत्मसंयमरहित पुरुष का क्या होगा