Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 7 — Atma Samyama Yoga
Sanskrit
जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः | शीतोष्णसुखदुःखेषु तथा मानापमानयोः ||६-७||
Transliteration
jitātmanaḥ praśāntasya paramātmā samāhitaḥ . śītoṣṇasukhaduḥkheṣu tathā mānāpamānayoḥ ||6-7||
Hindi Meaning
।।6.7।। शीत-उष्ण, सुख-दु:ख तथा मान-अपमान में जो प्रशान्त रहता है, ऐसे जितात्मा पुरुष के लिये परमात्मा सम्यक् प्रकार से स्थित है, अर्थात्, आत्मरूप से विद्यमान है।।
English Meaning
For one who has conquered the mind, the Supersoul is already reached, for he has attained tranquillity. To such a man happiness and distress, heat and cold, honor and dishonor are all the same.
Commentary
Actually, every living entity is intended to abide by the dictation of the Supreme Personality of Godhead, who is seated in everyone’s heart as Paramātmā. When the mind is misled by the external, illusory energy, one becomes entangled in material activities. Therefore, as soon as one’s mind is controlled through one of the yoga systems, one should be considered to have already reached the destination. One has to abide by superior dictation. When one’s mind is fixed on the superior nature, he has no alternative but to follow the dictation of the Supreme. The mind must admit some superior dictation and follow it. The effect of controlling the mind is that one automatically follows the dictation of the Paramātmā, or Supersoul. Because this transcendental position is at once achieved by one who is in Kṛṣṇa consciousness, the devotee of the Lord is unaffected by the dualities of material existence, namely distress and happiness, cold and heat, etc. This state is practical samādhi, or absorption in the Supreme.
Hinglish Commentary
Har ek jeev ka maqsad hai ki wo Supreme Personality of Godhead ki baaton ko samjhe aur unka palan kare, jo har dil mein Paramātmā ke roop mein baithe hain. Jab humara mann bahari, bhramit karne wali shakti se bhatak jata hai, tab hum material activities mein ulajh jate hain. Isliye, jab bhi hum apne mann ko kisi yoga system ke zariye control karte hain, tab humein yeh samajhna chahiye ki hum apne manzil tak pahunch chuke hain. Humein hamesha unse upar ki baaton ka palan karna chahiye. Jab mann un uchi soch par kendrit hota hai, tab uske paas koi aur raasta nahi hota, sirf Supreme ki baatein sunne ka. Mann ko kuch superior dictation ko swikar karna padta hai aur uska palan karna padta hai. Jab mann ko control kar liya jata hai, tab hum apne aap Paramātmā ki baaton ko follow karne lagte hain. Yeh transcendental position tabhi milti hai jab koi Kṛṣṇa consciousness mein hota hai, aur isliye Bhagwan ke bhakt material duniya ke dukh-sukh, thandi-garmi se prabhavit nahi hote. Yeh hi hai practical samādhi, yaani Supreme mein dhyan lagaana.
Chinmaya Commentary
जब योगारूढ़ पुरुष आत्मचिन्तन में स्थित हो जाता है तब उसमें वह क्षमता आ जाती है कि वह जीवन की सभीअनुकूल और प्रतिकूलपरिस्थितियों में ध्यानाभ्यास की निरन्तरता बनाये रख सकता है। यहाँ दूसरी पंक्ति में स्पष्ट दर्शाया है कि बाह्य जगत् में कोई ऐसा पर्याप्त कारण नहीं रह जाता जो उसे आत्मध्यान से विचलित कर सके।शीतउष्ण सुखदुख तथा मानअपमान इन तीन द्वन्द्वों के द्वारा भगवान् सभी संभाव्य विघ्नों को सूचित करते हैं जो मनुष्य के जीवन में आकर उसकी समता और शांति को भंग करने में समर्थ होते हैं।शीतउष्ण इसका अनुभव स्थूल शरीर के स्तर पर होता है। शीत या उष्ण में हमारे मन के विचारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वे शीत में न सिकुड़ते हैं और न काँपते हैं उसी प्रकार उष्णता से न वे अधिक व्यापक होते हैं और न उन्हें स्वेद आता है ये सब लक्षण शरीर में ही दिखाई देते हैं और इसलिये शीतउष्ण इस द्वन्द्व के द्वारा वे सभी अनुभव बताये गये हैं जो शरीर को होते हैं जैसेरोग युवावस्था वृद्धावस्था आदि।सुखदुख मन के स्तर पर प्राप्त होने वाले सभी अनुभवों को सुखदुख रूप द्वन्द्व से दर्शाया गया है। स्पष्ट है कि इसका अनुभव मन को होता है शरीर को नहीं। प्रेम और घृणा स्नेह और ईर्ष्या करुणा और क्रूरता ऐसी ही असंख्य प्रकार की भावनाएँ मन में उठती रहती हैं जो मनुष्य को विचलित कर देती हैं परन्तु इनमें किसी में भी यह सार्मथ्य नहीं कि वह जितेन्द्रिय संयमित पुरुष को किसी प्रकार की हानि पहुँचा सके।मानअपमान के कारण यदि किसी साधक को विक्षेप होता है तो उसके प्रति सहानुभूति दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं। मानअपमान की कल्पना बुद्धि की होती है और फिर मनुष्य अपनी कल्पना के अनुसार प्राप्त परिस्थितियों में प्रतिक्रिया व्यक्त करता है।शरीर मन और बुद्धि ये तीन उपाधियाँ हैं जिनके द्वारा उपर्युक्त द्वन्द्वरूप विघ्न आने की संभावनायें रहती हैं। भगवान् कहते हैं कि प्रशान्त चित्त वाले जितेन्द्रिय पुरुष के लिये परमात्मा सदा ही आत्मभाव से विद्यमान रहता है। इन परिस्थितियों का उस पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ता। अनुकूल या प्रतिकूल परिस्थितयाँ हों अच्छा या बुरा वातावरण हो अथवा मूर्ख या बुद्धिमान का साथ हो आत्मज्ञानी पुरुष सदा प्रशान्त और समभाव में स्थित रहता है।ऐसे ज्ञानी पुरुष की क्या विशेषता है क्यों कोई पुरुष इस कठिन साधना का अभ्यास करे भगवान् कहते हैं