Bhagavad Gita Chapter 8 Verse 11 — Aksara Brahma Yoga
Sanskrit
यदक्षरं वेदविदो वदन्ति विशन्ति यद्यतयो वीतरागाः | यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये ||८-११||
Transliteration
yadakṣaraṃ vedavido vadanti viśanti yadyatayo vītarāgāḥ . yadicchanto brahmacaryaṃ caranti tatte padaṃ saṃgraheṇa pravakṣye ||8-11||
Hindi Meaning
।।8.11।। वेद के जानने वाले विद्वान जिसे अक्षर कहते हैं; रागरहित यत्नशील पुरुष जिसमें प्रवेश करते हैं; जिसकी इच्छा से (साधक गण) ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं - उस पद (लक्ष्य) को मैं तुम्हें संक्षेप में कहूँगा।।
English Meaning
Persons who are learned in the Vedas, who utter oṁ-kāra, and who are great sages in the renounced order enter into Brahman. Desiring such perfection, one practices celibacy. I shall now briefly explain to you this process by which one may attain salvation.
Commentary
Lord Śrī Kṛṣṇa has recommended to Arjuna the practice of ṣaṭ-cakra-yoga, in which one places the air of life between the eyebrows. Taking it for granted that Arjuna might not know how to practice ṣaṭ-cakra-yoga, the Lord explains the process in the following verses. The Lord says that Brahman, although one without a second, has various manifestations and features. Especially for the impersonalists, the akṣara, or oṁ-kāra – the syllable oṁ – is identical with Brahman. Kṛṣṇa here explains the impersonal Brahman, into which the renounced order of sages enter. In the Vedic system of knowledge, students, from the very beginning, are taught to vibrate oṁ and learn of the ultimate impersonal Brahman by living with the spiritual master in complete celibacy. In this way they realize two of Brahman’s features. This practice is very essential for the student’s advancement in spiritual life, but at the moment such brahmacārī (unmarried celibate) life is not at all possible. The social construction of the world has changed so much that there is no possibility of one’s practicing celibacy from the beginning of student life. Throughout the world there are many institutions for different departments of knowledge, but there is no recognized institution where students can be educated in the brahmacārī principles. Unless one practices celibacy, advancement in spiritual life is very difficult. Therefore Lord Caitanya has announced, according to the scriptural injunctions for this Age of Kali, that in this age no process of realizing the Supreme is possible except the chanting of the holy names of Lord Kṛṣṇa: Hare Kṛṣṇa, Hare Kṛṣṇa, Kṛṣṇa Kṛṣṇa, Hare Hare/ Hare Rāma, Hare Rāma, Rāma Rāma, Hare Hare.
Hinglish Commentary
Bhagwan Śrī Kṛṣṇa ne Arjuna ko ṣaṭ-cakra-yoga ki practice karne ka salah diya hai, jismein insaan apne jeevan ki hawa ko aankhon ke beech rakhte hain. Kṛṣṇa yeh samajhte hain ki shayad Arjuna ko is yoga kaise karna hai, isliye wo is process ko agle shlokon mein samjhate hain. Kṛṣṇa kehte hain ki Brahman, jo ki ek hai aur doosra nahi, uski kai manifestations aur features hain. Khaas taur pe impersonalists ke liye, akṣara yaani oṁ-kāra, jo ki oṁ ki dhvani hai, woh Brahman ke saath ek samaan hai. Yahan Kṛṣṇa impersonal Brahman ke baare mein samjhate hain, jismein renounced sages pravesh karte hain. Vedic gyaan ke system mein, students ko shuru se hi oṁ ka jaap karne aur ultimate impersonal Brahman ke baare mein seekhne ko kaha jaata hai, yeh sab kuch spiritual master ke saath brahmacharya (celibate) jeevan jeene se hota hai. Is tarah se wo Brahman ke do features ko realize karte hain. Yeh practice students ke spiritual life mein aage badhne ke liye bahut zaroori hai, lekin aaj ke samay mein yeh brahmachārī jeevan jeena bilkul mushkil hai. Duniya ki social structure itni badal gayi hai ki students ke liye shuru se celibacy ka practice karna sambhav nahi raha. Duniya bhar mein alag-alag gyaan ke liye institutions hain, lekin koi bhi aisi institution nahi hai jo students ko brahmachārī principles mein shikshit kare. Jab tak koi celibacy ka practice nahi karega, spiritual life mein aage badhna bahut mushkil hai. Isliye Lord Caitanya ne is Kali Yuga ke liye scriptural injunctions ke anusar yeh ghoshna ki hai ki is yug mein Supreme ko samajhne ka koi bhi process nahi hai, bas Kṛṣṇa ke pavitra naamon ka jaap karna hai: Hare Kṛṣṇa, Hare Kṛṣṇa, Kṛṣṇa Kṛṣṇa, Hare Hare/ Hare Rāma, Hare Rāma, Rāma Rāma, Hare Hare.
Chinmaya Commentary
इस श्लोक में जो कि एक प्रसिद्ध उपनिषद् के मन्त्र का स्मरण कराता है भगवान् श्रीकृष्ण लक्ष्य की स्तुति करते हुए वचन देते हैं कि वे अगले श्लोकों में पूर्णत्व के परम लक्ष्य तथा तत्प्राप्ति के उपायों का वर्णन करेंगे।ध्यानसाधना में पूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए मन की योग्यता अत्यावश्यक होती है। इस योग्यता के सम्पादन के लिए प्रायः सभी उपनिषदों में प्रणवोपासना ओंकारोपासना का अनेक स्थानों पर उपदेश दिया गया है। पौराणिक युग से इस उपासना का स्थान श्रद्धाभक्तिपूर्वक किये जाने वाले ईश्वर के साकार रूप या अवतारों के ध्यान पूजा आदि ने ले लिया है। इस प्रकार के ध्यान का प्रयोजन और उपयोगिता वही है जो वैदिक उपासनाओं की है।यहाँ साधक को अनेक प्रकार के प्रतिबन्धों की सूचनाओं और आवश्यक सावधानियों का निर्देश दिया गया है जिससे उसकी आध्यात्मिक तीर्थयात्रा अधिक सरल और आनन्दप्रद हो सके। साधारणतः जिन विघ्नों की शिकायत साधक करते हैं वे सब विघ्न अनात्म उपाधियों से हुए तादात्म्य के कारण ही आते हैं। इन उपाधियों के तादात्म्य से मन को परावृत्त करने में वह स्वयं को असमर्थ पाता है। आत्मोन्नति के शास्त्र के रूप में वेदान्त के लिए आवश्यक है कि यह साधक को ध्यान की विधि बताने के साथसाथ सम्भावित विघ्नों का भी संकेत देकर उनसे सुरक्षित रहने के उपायों का भी वर्णन करे। यदि साधक को इनका सम्पूर्ण ज्ञान हो तो शीघ्र ही वह अपनी सुरक्षा कर सकता है। यह श्लोक यह इंगित करता है कि आत्मसंयम और वैराग्य के द्वारा किस प्रकार इस मार्ग पर सुखपूर्वक अग्रसर हुआ जा सकता है।इसी अध्याय में ब्रह्म की लाक्षणिक परिभाषा देते हुए उसे अक्षर कहा गया था। भगवान् श्रीकृष्ण विशेष बल देकर कहते हैं कि जो वीतराग यति हैं वे ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए इसी अक्षर ब्रह्म में प्रवेश करते हैं।वीतरागा सम्पूर्ण गीता संन्यास का गीत हैं परन्तु यह मन्दबुद्धि पुरुष का अरचनात्मक संन्यास नहीं वरन् विवेक जनित वैराग्य है जो सर्वत्र एवं समस्त प्रगति और विकास का अग्रदूत है कामनाओं का संन्यास बुद्धि की स्वाभाविक परिपक्वता का फल है मन की प्रवृत्तियों का दमन नहीं। नईनई खिली हुई कलियाँ कुछ समय पश्चात् अपनी कोमलसुन्दर पंखुड़ियों के परिधान को त्यागकर शोभनीयता का संन्यास व्यक्त करके नग्नावस्था में खड़ी रहती हैं। परन्तु प्रकृति में यह तभी होता है जब फूलों पर सेचन क्रिया सम्पन्न होकर फल सृजन की क्रिया प्रारम्भ हो गई हो। इन फूलों पर दृष्टिपात करने वाले एक सामान्य पुरुष की दृष्टि से पंखुड़ियों का इस प्रकार बिखर जाना फूल का महान त्याग अथवा संन्यास हो सकता है किन्तु एक कृषक जानता है कि फूलों का यह त्याग उन्हें सद्यः प्राप्त परिपक्वता का परिणाम है जिसके कारण ये सुन्दर पंखुड़ियाँ स्वतः ही बिखर गई हैं।इसी प्रकार भारत के आध्यात्मिक ज्ञान के अन्तर्गत निःसन्देह ही संन्यास अथवा वैराग्य की आवश्यकता पर बल दिया गया है परन्तु उसका अर्थ उदास और विषादपूर्ण आत्मत्याग अथवा स्वयं को दण्डित करना नहीं है। किन्हींकिन्हीं धर्मों में अवश्य ही इस प्रकार के त्याग का प्रचार एवं अभ्यास किया जाता है। उपनिषदों के ऋषियों ने सदा सम्यक् विवेक जनित वैराग्य का ही उपदेश दिया है तथा उसका आग्रह किया है। इसलिए वीतरागाः शब्द से उन साधकों को समझना चाहिए जो विषयों की तुच्छता एवं जीवन के परम लक्ष्य की श्रेष्ठता समझकर विषयासक्ति से सर्वथा मुक्त हो गये हैं।यह भी सर्वविदित तथ्य है कि इच्छाओं की संख्या जितनी अधिक होगी मन में विक्षेप भी उतना ही अधिक होगा। विक्षेपों की अधिकता का अर्थ मानसिक क्षमता की न्यूनता है। साधक की ध्यान में सफलता मन की शक्ति पर निर्भर करती है और मनः शान्ति ही वह धन है जिसके द्वारा इस यात्रा की कठिनाइयाँ और कष्ट कम हो सकते हैं। अतः एक नियम के रूप में कहा जा सकता है कि ज्ञान मार्ग में उन पुरुषों को सफलता का अधिक अवसर है जिनमें कामनाओं की संख्या न्यूनतम है।उपासना का क्रम तथा फल बताने के लिए भगवान् कहते हैं