Bhagavad Gita Chapter 8 Verse 21 — Aksara Brahma Yoga

Sanskrit

अव्यक्तोऽक्षर इत्युक्तस्तमाहुः परमां गतिम् | यं प्राप्य न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम ||८-२१||

Transliteration

avyakto.akṣara ityuktastamāhuḥ paramāṃ gatim . yaṃ prāpya na nivartante taddhāma paramaṃ mama ||8-21||

Hindi Meaning

।।8.21।। जो अव्यक्त अक्षर कहा गया है, वही परम गति (लक्ष्य) है। जिसे प्राप्त होकर (साधकगण) पुनः (संसार को) नहीं लौटते, वह मेरा परम धाम है।।

English Meaning

That which the Vedāntists describe as unmanifest and infallible, that which is known as the supreme destination, that place from which, having attained it, one never returns – that is My supreme abode.

Commentary

The supreme abode of the Personality of Godhead, Kṛṣṇa, is described in the Brahma-saṁhitā as cintāmaṇi-dhāma, a place where all desires are fulfilled. The supreme abode of Lord Kṛṣṇa, known as Goloka Vṛndāvana, is full of palaces made of touchstone. There are also trees, called “desire trees,” that supply any type of eatable upon demand, and there are cows, known as surabhi cows, which supply a limitless supply of milk. In this abode, the Lord is served by hundreds of thousands of goddesses of fortune (Lakṣmīs), and He is called Govinda, the primal Lord and the cause of all causes. The Lord is accustomed to blow His flute ( veṇuṁ kvaṇantam ). His transcendental form is the most attractive in all the worlds – His eyes are like lotus petals, and the color of His body is like the color of clouds. He is so attractive that His beauty excels that of thousands of Cupids. He wears saffron cloth, a garland around His neck and a peacock feather in His hair. In the Bhagavad-gītā Lord Kṛṣṇa gives only a small hint of His personal abode, Goloka Vṛndāvana, which is the supermost planet in the spiritual kingdom. A vivid description is given in the Brahma-saṁhitā. Vedic literatures ( Kaṭha Upaniṣad 1.3.11) state that there is nothing superior to the abode of the Supreme Godhead, and that that abode is the ultimate destination ( puruṣān na paraṁ kiñcit sā kāṣṭhā paramā gatiḥ ). When one attains to it, he never returns to the material world. Kṛṣṇa’s supreme abode and Kṛṣṇa Himself are nondifferent, being of the same quality. On this earth, Vṛndāvana, ninety miles southeast of Delhi, is a replica of that supreme Goloka Vṛndāvana located in the spiritual sky. When Kṛṣṇa descended on this earth, He sported on that particular tract of land known as Vṛndāvana, comprising about 168 square miles in the district of Mathurā, India.

Hinglish Commentary

Kṛṣṇa ka jo parama aasan hai, uska varnan Brahma-saṁhitā mein kiya gaya hai, jise cintāmaṇi-dhāma kaha jata hai, yeh ek aisi jagah hai jahan sabhi ichchhaayein poori hoti hain. Is parama aasan ko Goloka Vṛndāvana kehte hain, jo chattan se bane mahalon se bhara hua hai. Yahan par "ichchhā vriksha" naam ke ped hain, jo kisi bhi prakar ka khana turant pradaan karte hain, aur surabhi gaayein hain, jo anant matra mein doodh deti hain. Is jagah par Bhagwan ki seva hazaron Laxmiyon dwara ki jaati hai, aur unhe Govinda kaha jata hai, jo sab kuch ka mool hai. Bhagwan apni bansuri bajana pasand karte hain. Unka transcendental roop sabhi lokon mein sabse akarshak hai – unki aankhein kamal ke pankhudi ki tarah hain, aur unka rang baadalon ki tarah hai. Unki sundarta itni akarshak hai ki wo hazaron Kaamdevon se bhi aage hain. Unhone safron rang ka vastra pehna hua hai, gale mein mala hai aur baalon mein morpankh laga hua hai. Bhagavad-gītā mein Kṛṣṇa apne is personal aasan Goloka Vṛndāvana ka sirf chhota sa sanket dete hain, jo aadi aasan hai spiritual duniya mein. Iska vivid varnan Brahma-saṁhitā mein diya gaya hai. Vedic granth (Kaṭha Upaniṣad 1.3.11) kehte hain ki Bhagwan ke aasan se upar kuch nahi hai, aur yeh aasan antim gati hai. Jab koi is aasan ko prapt karta hai, to wo kabhi bhi bhoutik duniya mein nahi aata. Kṛṣṇa ka parama aasan aur Kṛṣṇa khud ek hi gun mein hain, dono alag nahi hain. Is dharti par, Vṛndāvana, jo Delhi ke southeast mein 90 miles hai, us par Goloka Vṛndāvana ka ek replica hai jo spiritual aakash mein hai. Jab Kṛṣṇa is dharti par aaye, to unhone Vṛndāvana naam ke is kshetra mein khelna shuru kiya, jo Mathurā, India ke 168 square miles mein hai.

Chinmaya Commentary

पूर्व श्लोक में जिसे सनातन अव्यय भाव कहा गया है जो अविनाशी रहता हैं उसे ही यहाँ अक्षर शब्द से इंगित किया गया है। अध्याय के प्रारम्भ में कहा गया था कि अक्षर तत्त्व ब्रह्म है जो समस्त विश्व का अधिष्ठान है। ँ़ या प्रणव उस ब्रह्म का वाचक या सूचक है जिस पर हमें ध्यान करने का उपदेश दिया गया था। यह अविनाशी चैतन्य स्वरूप आत्मा ही अव्यक्त प्रकृति को सत्ता एवं चेतनता प्रदान करता है जिसके कारण प्रकृति इस वैचित्र्यपूर्ण सृष्टि को व्यक्त करने में समर्थ होती है। यह सनातन अव्यक्त अक्षर आत्मतत्त्व ही मनुष्य के लिए प्राप्त करने योग्य पररम लक्ष्य है।संसार में जो कोई भी स्थिति या लक्ष्य हम प्राप्त करते हैं उससे बारम्बार लौटना पड़ता है। संसार शब्द का अर्थ ही है वह जो निरन्तर बदलता रहता है। निद्रा कोई जीवन का अन्त नहीं वरन् दो कर्मप्रधान जाग्रत अवस्थाओं के मध्य का विश्राम काल है उसी प्रकार मृत्यु भी जीवन की समाप्ति नहीं है। प्रायः वह जीव के दो विभिन्न शरीर धारण करने के मध्य का अव्यक्त अवस्था में विश्राम का क्षण होता है। यह पहले ही बताया जा चुका है कि ब्रह्मलोक तक के सभी लोक पुनरावर्ती हैं जहाँ से जीवों को पुनः अपनी वासनाओं के क्षय के लिए शरीर धारण करने पड़ते हैं। पुनर्जन्म दुःखालय कहा गया है इसलिए परम आनन्द का लक्ष्य वही होगा जहाँ से संसार का पुनरावर्तन नहीं होता।प्रायः वेदान्त के जिज्ञासु विद्यार्थी प्रश्न पूछते हैं कि आत्मसाक्षात्कार के पश्चात् पुनरावर्तन क्यों नहीं होगा यद्यपि ऐसा प्रश्न पूछना स्वाभाविक ही है तथापि वह क्षण भर के परीक्षण के समक्ष टिक नहीं सकता। सामान्यतः कारण की खोज उसी के सम्बन्ध में की जाती है जो वस्तु उत्पन्न होती है या जो घटना घटित होती हैं और न कि उसके सम्बन्ध में जो अनुत्पन्न या अघटित है कोई मुझे उत्सुकता से यह नहीं पूछता कि मैं अस्पताल में क्यों नहीं हूँ जबकि अस्पताल में जाने पर उसका कारण जानना उचित हो सकता है। हम यह पूछ सकते हैं कि अनन्त ब्रह्म परिच्छिन्न कैसे बन गया परन्तु इस प्रश्न का कोई औचित्य ही सिद्ध नहीं होता कि अनन्त वस्तु पुनः परिच्छिन्न क्यों नहीं बनेगी यह प्रश्न अत्युक्तिक इसलिए है कि यदि वस्तु अनन्तस्वरूप है तो वह न कभी परिच्छिन्न बनी थी और न कभी भविष्य में बन सकती है।एक छोटीसी बालिका को हम वैवाहिक जीवन के शारीरिक और भावुक पक्ष के सुखों का वर्णन करके नहीं बता सकते हैं और न समझा सकते हैं। उसमें उस विषय को समझने की शारीरिक और मानसिक परिपक्वता नहीं होती। बचपन में वह केवल यह चाहती है कि उसकी माँ उसका विवाह करे परन्तु वही बालिका युवावस्था में पदार्पण करने पर उस विषय को समझने योग्य बन जाती है। इसी कारण अन्तःकरण की अशुद्धि रूप गोबर के ढेर के अशुद्ध वातावरण में पड़ा हुआ व्यक्ति खुले आकाश में मन्दमन्द प्रवाहित समीर की सुगन्ध को कभी नहीं जान सकता। जब वह व्यक्ति उपदिष्ट ध्यानविधि के अभ्यास से उपाधियों के साथ हुए मिथ्या तादात्म्य को दूर कर देता है तब वह अपने शुद्ध अनन्तस्वरूप का साक्षात् अनुभव करता है। स्वप्न से जागने पर ही स्वप्न के मिथ्यात्व का बोध होता है अन्यथा नहीं और एक बार जाग्रत् अवस्था में आने के पश्चात् स्वप्न के सुख और दुःख के प्रभाव से मनुष्य सर्वथा मुक्त हो जाता है।यहाँ शुद्ध चैतन्यस्वरूप आत्मा को महर्षि व्यास जी ने काव्यात्मक शैली द्वारा श्रीकृष्ण के निवास स्थान के रूप में वर्णित किया है तद्धाम परमं मम। अनेक स्थलों पर यह स्पष्ट किया गया है कि गीता में भगवान् श्रीकृष्ण मैं शब्द का प्रयोग आत्मस्वरूप की दृष्टि से करते हैं। अतः यहाँ भी धाम शब्द से किसी स्थान विशेष से तात्पर्य नहीं वरन् उनके स्वरूप से ही है। यह आत्मानुभूति ही साधक का लक्ष्य है जो उसके लिए सदैव उपलब्ध भी है। ध्यान द्वारा परम दिव्य पुरुष की प्राप्ति के प्रकरण में इसका विस्तृत वर्णन किया जा चुका है।अब उस परम धाम की उपलब्धि का साक्षात् उपाय बताते हैं