Bhagavad Gita Chapter 8 Verse 25 — Aksara Brahma Yoga
Sanskrit
धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम् | तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते ||८-२५||
Transliteration
dhūmo rātristathā kṛṣṇaḥ ṣaṇmāsā dakṣiṇāyanam . tatra cāndramasaṃ jyotiryogī prāpya nivartate ||8-25||
Hindi Meaning
।।8.25।। धूम, रात्रि, कृष्णपक्ष और दक्षिणायन के छः मास वाले मार्ग से चन्द्रमा की ज्योति को प्राप्त कर, योगी (संसार को) लौटता है।।
English Meaning
The mystic who passes away from this world during the smoke, the night, the fortnight of the waning moon, or the six months when the sun passes to the south reaches the moon planet but again comes back.
Commentary
In the Third Canto of Śrīmad-Bhāgavatam Kapila Muni mentions that those who are expert in fruitive activities and sacrificial methods on earth attain to the moon at death. These elevated souls live on the moon for about 10,000 years (by demigod calculations) and enjoy life by drinking soma-rasa. They eventually return to earth. This means that on the moon there are higher classes of living beings, though they may not be perceived by the gross senses.
Hinglish Commentary
Bhagavatam ke Teesre Kanto mein Kapila Muni yeh batate hain ki jo log dharmik kaam aur yajna karne mein maharat rakhte hain, unka ant hone par chand par jaana hota hai. Yeh log chand par lagbhag 10,000 saal tak rehte hain, jo ki devtaon ke hisaab se hai, aur wahan soma-rasa pee kar jeevan ka aanand lete hain. Lekin unhe baad mein phir se dharti par lautna padta hai. Iska matlab yeh hai ki chand par kuch uchit star ke jeev hain, lekin unhe humari aankhein nahi dekh sakti.
Chinmaya Commentary
पुनरावृत्ति के मार्ग को पितृयाण पितरों का मार्ग कहते हैं। इसका अधिष्ठाता देवता है चन्द्रमा जो जड़ पदार्थ जगत् का प्रतीक है। जो लोग उपासनारहित पुण्य कर्मों को जिनमें समाज सेवा तथा यज्ञयागादि कर्म सम्मिलित हैं करते हैं वे मरणोपरान्त पितृलोक को प्राप्त होते हैं जिसे प्रचलित भाषा में स्वर्ग कहते हैं। पुण्यकर्मों के फलस्वरूप प्राप्त इस स्वर्गलोक में विषयोपभोग करने पर जब पुण्यकर्म क्षीण हो जाते हैं तब इन स्वर्ग के निवासियों को अपनी अवशिष्ट वासनाओं के अनुसार उचित शरीर को धारण करने के लिए पुनः संसार में आना पड़ता है। उस देह में ही उनकी वासनाएं व्यक्त एवं तृप्त हो सकती हैं।धूम रात्रि कृष्णपक्ष और दक्षिणायन ये सब पितृलोक प्राप्ति का मार्ग बताने वाले हैं।चन्द्रमा जड़ पदार्थ का प्रतीक और विषयोपभोग का अधिष्ठाता है। उसके अनुग्रह से कुछ काल तक स्वर्ग सुख भोगने के पश्चात् जीव को पुनः र्मत्यलोक में आना पड़ता है।संक्षेप में इन दो श्लोकों में यह बताया गया है कि निःश्रेयस की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील साधक परम लक्ष्य को प्राप्त होता है और भोग की कामना करने वाला पुरुष भोग के पश्चात् पुनः शरीर को धारण करता है जहाँ वह चाहे तो अपना उत्थान अथवा पतन कर सकता है।विषय का उपसंहार करते हुए भगवान् कहते हैं