Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 10 — Raja Vidya Raja Guhya Yoga

Sanskrit

मयाध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम् | हेतुनानेन कौन्तेय जगद्विपरिवर्तते ||९-१०||

Transliteration

mayādhyakṣeṇa prakṛtiḥ sūyate sacarācaram . hetunānena kaunteya jagadviparivartate ||9-10||

Hindi Meaning

।।9.10।। हे कौन्तेय ! मुझ अध्यक्ष के कारण ( अर्थात् मेरी अध्यक्षता में) प्रकृति चराचर जगत् को उत्पन्न करती है; इस कारण यह जगत् घूमता रहता है।।

English Meaning

This material nature, which is one of My energies, is working under My direction, O son of Kuntī, producing all moving and nonmoving beings. Under its rule this manifestation is created and annihilated again and again.

Commentary

It is clearly stated here that the Supreme Lord, although aloof from all the activities of the material world, remains the supreme director. The Supreme Lord is the supreme will and the background of this material manifestation, but the management is being conducted by material nature. Kṛṣṇa also states in Bhagavad-gītā that of all the living entities in different forms and species, “I am the father.” The father gives seeds to the womb of the mother for the child, and similarly the Supreme Lord by His mere glance injects all the living entities into the womb of material nature, and they come out in their different forms and species, according to their last desires and activities. All these living entities, although born under the glance of the Supreme Lord, take their different bodies according to their past deeds and desires. So the Lord is not directly attached to this material creation. He simply glances over material nature; material nature is thus activated, and everything is created immediately. Because He glances over material nature, there is undoubtedly activity on the part of the Supreme Lord, but He has nothing to do with the manifestation of the material world directly. This example is given in the smṛti: when there is a fragrant flower before someone, the fragrance is touched by the smelling power of the person, yet the smelling and the flower are detached from one another. There is a similar connection between the material world and the Supreme Personality of Godhead; actually He has nothing to do with this material world, but He creates by His glance and ordains. In summary, material nature, without the superintendence of the Supreme Personality of Godhead, cannot do anything. Yet the Supreme Personality is detached from all material activities.

Hinglish Commentary

Yahan par ye baat bilkul saaf hai ki Supreme Lord, jo sab material duniya ke kaamon se alag hai, phir bhi sab kuch ka director hai. Supreme Lord khud is material manifestation ka background hai, lekin iska management material nature ke haath mein hai. Kṛṣṇa Bhagavad-gītā mein kehte hain ki sab living entities, jo alag alag roop aur prajatiyon mein hain, unmein se "Main hi pita hoon." Jaise ek pita maa ke garbh mein bache ko beej deta hai, waise hi Supreme Lord apni ek nazar se sab living entities ko material nature ke garbh mein daal dete hain, aur ye apne pichle ichha aur karmo ke hisaab se alag alag roop aur prajatiyon mein nikalte hain. Ye sab living entities, jo Supreme Lord ki nazar se janm lete hain, apne pichle karmo aur ichhaon ke anusar alag-alag sharir lete hain. Isliye, Lord ka is material creation se sidha sambandh nahi hai. Wo sirf material nature par nazar daalte hain; is tarah material nature activate hoti hai aur sab kuch turant create hota hai. Jab wo material nature par nazar daalte hain, toh isme Supreme Lord ka kuch activity zaroor hota hai, lekin unka is material world ki manifestation se direct koi lena dena nahi hai. Iska ek udaharan smṛti mein diya gaya hai: jab kisi ke saamne ek khushbu daar phool hota hai, toh uski khushboo us vyakti ki smelling power se touch hoti hai, lekin khushboo aur phool ek dusre se alag hote hain. Aise hi material world aur Supreme Personality of Godhead ke beech bhi sambandh hai; asal mein unka is material world se koi lena dena nahi hai, lekin wo apni nazar se create karte hain aur niyukt karte hain. Ant mein, bina Supreme Personality of Godhead ke supervision ke, material nature kuch nahi kar sakti. Phir bhi, Supreme Personality sab material activities se alag hai.

Chinmaya Commentary

वेदान्त में अकर्म आत्मा और क्रियाशील अनात्मा के सम्बन्ध को अनेक उपमाओं के द्वारा स्पष्ट किया गया है। प्रत्येक उपमा इस संबंध रहित संबध के किसी एक पक्ष पर विशेष रूप से प्रकाश डालती है।सूर्य की किरणें जिन वस्तुओं पर पड़ती हैं उन्हें उष्ण कर देती हैं परन्तु बीच के उस माध्यम को नहीं जिसमें से निकल कर वह उस वस्तु तक पहुँचती हैं। आत्मा भी अपने अनन्त वैभव में स्थित रहता है और उसके सान्निध्य से अनात्मा चेतनवत् व्यवहार करने में सक्षम हो जाता है। अनात्मा और प्रकृति पर्यायवाची शब्द हैं।किसी राजा के मन में संकल्प उठा कि आगामी माह की पूर्णिमा के दिन उसको एक विशेष तीर्थ क्षेत्र को दर्शन करने के लिए जाना चाहिये। अपने मन्त्री को अपना संकल्प बताकर राजा उस विषय को भूल जाता है। किन्तु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व वह मन्त्री राजा के पास पहुँचकर उसे तीर्थ दर्शन का स्मरण कराता है। दूसरे दिन जब राजा राजप्रासाद के बाहर आकर यात्रा प्रारम्भ करता है तब देखता है कि सम्पूर्ण मार्ग में उसकी प्रजा एकत्र हुई है और स्थानस्थान पर स्वागत द्वार बनाये गये हैं। राजा के इस तीर्थ दर्शन और वापसी के लिए विस्तृत व्यवस्था योजना बनाकर उसे सफलतापूर्वक और उत्साह सहित कार्यान्वित किया गया है। समस्त राजकीय अधिकारयों तथा प्रजाजनों ने अपनी सम्पूर्ण क्षमता और प्रयत्न को उड़ेल दिया है जिससे राजा की तीर्थयात्रा सफल हो सके।इन समस्त उत्तेजनापूर्ण कर्मों में प्रत्येक व्यक्ति को कर्म का अधिकार और शक्ति राजा के कारण ही थी परन्तु स्वयं राजा इन सब कार्यों में कहीं भी विद्यमान नहीं था। राजा की अनुमति प्राप्त होने से मन्त्री की आज्ञाओं का सबने निष्ठा से पालन किया। यदि केवल सामान्य नागरिक के रूप में वही मन्त्री यह प्रदर्शन आयोजित करना चाहता तो वह कभी सफल नहीं हो सकता था। इसी प्रकार आत्मा की सत्ता मात्र से प्रकृति कार्य क्षमता प्राप्त कर सृष्टि रचना की योजना एवं उसका कार्यान्वयन करने में समर्थ होती है।व्यष्टि की दृष्टि से विचार करने पर यह सिद्धांत और अधिक स्पष्ट हो जाता है। आत्मा केवल अपनी विद्यमानता से ही मन और बुद्धि को प्रकाशित कर उनमें स्थित वासनाओं की अभिव्यक्ति एवं पूर्ति के लिए बाह्य भौतिक जगत् और उसके अनुभव के लिए आवश्यक ज्ञानेन्द्रियों एवं कर्मेन्द्रियों को रचता है। मेरी अध्यक्षता में प्रकृति चराचर जगत् को उत्पन्न करती है। यहाँ प्रकृति का अर्थ है अव्यक्त।नानाविध जगत् का यह नृत्य परिवर्तन एवं विनाश की लय के साथ आत्मा की सत्तामात्र से ही चलता रहता है। इसी कारण संसार चक्र घूमता रहता है। उपर्युक्त विचार का अन्तिम निष्कर्ष यही निकलता है कि आत्मा सदा अकर्त्ता ही रहता है। आत्मा के सान्निध्य से प्रकृति चेतनता प्राप्त कर सृष्टि का प्रक्षेपण करती है। उसकी सत्ता और चेतनता आत्मा के निमित्त से है स्वयं की नहीं। आत्मा और अनात्मा पुरुष और प्रकृति के मध्य यही सम्बन्ध है।स्तम्भ के ऊपर अध्यस्त प्रेत के दृष्टान्त में स्तम्भ और प्रेत के सम्बन्ध पर विचार करने से जिज्ञासु को पुरुष और प्रकृति का संबंध अधिक स्पष्टतया ज्ञात होगा।यदि इस प्रकार सम्पूर्ण जगत् का मूल स्वरूप नित्यमुक्त आत्मा ही है तो क्या कारण है कि समस्त जीव उसे अपने आत्मस्वरूप से नहीं जान पाते हैं इस प्रश्न के उत्तर में भगवान् कहते हैं