Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 23 — Raja Vidya Raja Guhya Yoga

Sanskrit

येऽप्यन्यदेवता भक्ता यजन्ते श्रद्धयान्विताः | तेऽपि मामेव कौन्तेय यजन्त्यविधिपूर्वकम् ||९-२३||

Transliteration

ye.apyanyadevatābhaktā yajante śraddhayānvitāḥ . te.api māmeva kaunteya yajantyavidhipūrvakam ||9-23||

Hindi Meaning

।।9.23।। हे कौन्तेय ! श्रद्धा से युक्त जो भक्त अन्य देवताओं को पूजते हैं, वे भी मुझे ही अविधिपूर्वक पूजते हैं।।

English Meaning

Those who are devotees of other gods and who worship them with faith actually worship only Me, O son of Kuntī, but they do so in a wrong way.

Commentary

“Persons who are engaged in the worship of demigods are not very intelligent, although such worship is offered to Me indirectly,” Kṛṣṇa says. For example, when a man pours water on the leaves and branches of a tree without pouring water on the root, he does so without sufficient knowledge or without observing regulative principles. Similarly, the process of rendering service to different parts of the body is to supply food to the stomach. The demigods are, so to speak, different officers and directors in the government of the Supreme Lord. One has to follow the laws made by the government, not by the officers or directors. Similarly, everyone is to offer his worship to the Supreme Lord only. That will automatically satisfy the different officers and directors of the Lord. The officers and directors are engaged as representatives of the government, and to offer some bribe to the officers and directors is illegal. This is stated here as avidhi-pūrvakam. In other words, Kṛṣṇa does not approve the unnecessary worship of the demigods.

Hinglish Commentary

Kṛṣṇa yahan keh rahe hain ki jo log demigods ki pooja karte hain, wo zyada samajhdaar nahi hote, kyunki yeh pooja unhe sidhe nahi, balki Kṛṣṇa ki taraf se ek tarike se hoti hai. Jaise agar koi aadmi ped ki patiyon aur shaakhaon par paani daalta hai lekin jad par nahi, toh yeh uski samajh ki kami dikhata hai. Waise hi, agar hum apne sharir ke alag-alag hisson ko khush karne ki koshish karte hain, toh asal mein humein khana pehle pet ko dena chahiye. Demigods ko hum Supreme Lord ke officers aur directors ki tarah samajh sakte hain. Humein sarkar ke banaye gaye kanoon ka palan karna chahiye, na ki sirf officers ya directors ke kehne par. Isliye, sabko apni pooja sirf Supreme Lord ko karni chahiye, kyunki yeh unke alag-alag representatives ko bhi khush karega. Officers aur directors ko bribe dena galat hai, aur isko yahan avidhi-pūrvakam kaha gaya hai. Matlab, Kṛṣṇa yeh keh rahe hain ki demigods ki anavashyak pooja ko wo nahi maante.

Chinmaya Commentary

विश्व के सभी लोग एक ही पूजास्थल पर पूजा नहीं करते। न केवल शारीरिक दृष्टि से यह असम्भव है वरन् मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी यह तर्कसंगत नहीं है क्योंकि सब लोगों की अभिरुचियाँ भिन्नभिन्न होती हैं।भक्तगण जब भिन्नभिन्न देव स्थानों पर पूजा करते हैं तब ये एक ही चेतन सत्य की आराधना करते हैं जो इस परिवर्तनशील सृष्ट जगत् का अधिष्ठान है। जब वे विभिन्न देवताओं की पूजा करते हैं तब भी वे उस एक सनातन सत्य का ही आह्वान करते हैं जो उनके इष्ट देवता के रूप में व्यक्त हो रहा है। जब हम यह स्वीकार करते हैं कि अनन्त सत्य एकमेव अद्वितीय है जो भूत वर्तमान और भविष्य काल तीनों में एक समान रहता है तब यह स्पष्ट हो जाता है कि सभी ऋषिमुनियों साधुसन्तों पैगम्बरों और अवतारों की उपाधियों में व्यक्त होने वाला आत्मचैतन्य एक ही है।सहिष्णुता हिन्दू धर्म का प्राण है। हम पहले भी विचार कर चुके हैं कि परमार्थ सत्य को अनन्तस्वरूप में स्वीकार करने वाले अद्वैती किस प्रकार सहिष्णु होने के अतिरिक्त कुछ और नहीं हो सकते हैं। असहिष्णुता उस धर्म में पायी जाती है जिसमें किसी देवदूत विशेष को ही ईश्वर के रूप में स्वीकारा जाता है। हिन्दुओं में भी प्राय भिन्नभिन्न पंथों एवं सम्प्रदायों के मतावलम्बी निर्दयता की सीमा तक कट्टर पाये जाते हैं। असभ्यता के कुछ ऐसे उदाहरण भी मिलते हैं जिनमें एक भक्त की यह धारणा होती है कि अन्य लोगों के देवताओं की निन्दा करना अपने इष्ट देवता की स्तुति और भक्ति करना है परन्तु इस प्रकार के मत विकृत घृणित और अशिष्ट हैं जिन्हें हिन्दू धर्मशास्त्र में कोई स्वीकृति नहीं है और न ही ऋषियों द्वारा प्रवर्तित सांस्कृतिक परम्परा में उन्हें कोई स्थान प्राप्त है।उदार हृदय करुणासागर प्रेमस्वरूप भगवान् श्रीकृष्ण घोषणा करते हैं ये भक्त भी वास्तव में मुझे ही पूजते हैं यद्यपि वह पूजन अविधिपूर्वक है।बाह्य जगत् में व्यावहारिक जीवन की दृष्टि से इस श्लोक का अभिप्राय यह है कि परमानन्दस्वरूप आत्मा की प्राप्ति को त्यागकर जो लोग सांसारिक विषयों की प्राप्ति के लिए ही प्रयत्न करते हैं वे भी आत्मकृपा का ही आह्वान करते हैं परन्तु अविधिपूर्वक।अत्यन्त विषयोपभोगी पुरुष भी जब धन के अर्जन रक्षण और व्यय की योजनाएं बनाता है जिससे कि वह नित्य नवीन विषयों को प्राप्त कर उनको भोग सके तब वह भी स्वयं में स्थित अव्यक्त क्षमताओं का ही आह्वान करता है। आत्मा के बिना कोई भी व्यक्ति न पापकर्म कर सकता है और न पुण्य कर्म। आत्महत्या जैसे कार्य में भी जीवनी शक्ति की आवश्यकता होती है परन्तु शस्त्र उठाने में वह पुरुष आत्मचेतना का दुरुपयोग कर रहा होता है।इस सन्दर्भ में अविधिपूर्वक का अर्थ अज्ञानपूर्वक है जिसका अन्तिम परिणाम दुख और विषाद् होता है तथा साधक आत्मा के परम आनन्द से वंचित रह जाता है।इन भक्तों के पूजन को अविधिपूर्वक क्यों कहा गया है इसके उत्तर में कहते हैं