Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 24 — Raja Vidya Raja Guhya Yoga
Sanskrit
अहं हि सर्वयज्ञानां भोक्ता च प्रभुरेव च | न तु मामभिजानन्ति तत्त्वेनातश्च्यवन्ति ते ||९-२४||
Transliteration
ahaṃ hi sarvayajñānāṃ bhoktā ca prabhureva ca . na tu māmabhijānanti tattvenātaścyavanti te ||9-24||
Hindi Meaning
।।9.24।। क्योंकि सब यज्ञों का भोक्ता और स्वामी मैं ही हूँ, परन्तु वे मुझे तत्त्वत: नहीं जानते हैं, इसलिए वे गिरते हैं, अर्थात् संसार को प्राप्त होते हैं।।
English Meaning
I am the only enjoyer and master of all sacrifices. Therefore, those who do not recognize My true transcendental nature fall down.
Commentary
Here it is clearly stated that there are many types of yajña performances recommended in the Vedic literatures, but actually all of them are meant for satisfying the Supreme Lord. Yajña means Viṣṇu. In the Third Chapter of Bhagavad-gītā it is clearly stated that one should only work for satisfying Yajña, or Viṣṇu. The perfectional form of human civilization, known as varṇāśrama-dharma, is specifically meant for satisfying Viṣṇu. Therefore, Kṛṣṇa says in this verse, “I am the enjoyer of all sacrifices because I am the supreme master.” Less intelligent persons, however, without knowing this fact, worship demigods for temporary benefit. Therefore they fall down to material existence and do not achieve the desired goal of life. If, however, anyone has any material desire to be fulfilled, he had better pray for it to the Supreme Lord (although that is not pure devotion), and he will thus achieve the desired result.
Hinglish Commentary
Yahan par clearly bataya gaya hai ki Vedic granthon mein bahut tarah ke yajña perform karne ke tareeqe diye gaye hain, lekin asal mein in sabka maqsad hai Supreme Lord ko khush karna. Yajña ka matlab hai Viṣṇu. Bhagavad-gītā ke Teesre Adhyay mein ye baat saaf hai ki insaan ko sirf Yajña, yaani Viṣṇu, ke liye kaam karna chahiye. Insani sabhyata ka perfect roop, jise varṇāśrama-dharma kehte hain, wahi Viṣṇu ko khush karne ke liye bana hai. Isliye, Kṛṣṇa is shlok mein kehte hain, "Main sabhi yajñon ka bhokta hoon kyunki main sabse bada master hoon." Lekin kuch log, jo is baat ko nahi samajhte, devtaon ki puja karte hain sirf temporary fayda ke liye. Is wajah se wo material duniya mein gir jaate hain aur apne jeevan ka asli maqsad nahi paa sakte. Lekin agar kisi ko koi material ichha hai, toh unhe chahiye ki wo usse Supreme Lord se maange (halanki ye pure bhakti nahi hai), aur is tarah wo apne chahte hue parinaam tak pahunch sakte hain.
Chinmaya Commentary
सभी यज्ञों का भोक्ता और स्वामी एक आत्मा ही है। आत्मा ही विभिन्न देवता शरीरों में व्यक्त हुआ है जिसके कारण उन देवताओं को अपनीअपनी सार्मथ्य प्राप्त हुई है। उनका कृपाप्रसाद प्राप्त करने के लिए भक्तजन उनकी आराधना करते हैं। भगवान् यहाँ कहते हैं कि श्रद्धापूर्वक इन पूजकों द्वारा जिन देवताओं का यज्ञादि में आह्वान किया जाता है उनका मूल अव्ययस्वरूप मैं ही हूँ। यह पूजा चाहे मन्दिर में हो या मस्जिद में गिरजाघर में हो या गुरुद्वारे में। परन्तु क्योंकि वे मेरी परिच्छिन्न शक्तियों के अधिष्ठाता देवताओं की ही पूजा करते हैं इसलिए वे मुझे अपने आत्मरूप में नहीं जानते जो अनन्तस्वरूप हैं। परिणाम यह होता है कि पुन संसार के शोकमोह और असंख्य बन्धनों में घिर जाते हैं।इसी सिद्धांत को व्यावहारिक जीवन में लागू करें तो ज्ञात होगा कि उन सभी कार्यक्षेत्रों में जहाँ लोग परिश्रम यज्ञ करते हैं वह सदैव किसी न किसी अनित्य लाभ या फल देवता को प्राप्त करने के लिए ही होता है। वे आध्यात्मिक विकास के लिए परिश्रम नहीं करते जिससे कि वे अपने शुद्ध आत्मस्वरूप को पहचान सकें। कामुकता की फिसलन भरी ढलान पर चलते हुए वे क्रूर पाशविकता के स्तर तक गिर जाते हैं जो कि मानव के पद और प्रतिष्ठा पर एक बड़ा कलंक है।पूर्ण सुख और सन्तोष परम शान्ति और समाधान हृदय के अन्तरतम भाग में स्थित हैं न कि बाह्य जगत् के लाभ और सफलता में यश और कीर्ति में। हृदय में स्थित इस शाश्वत लाभ की ओर ध्यान न देकर कामनाओं के बिच्छुओं से दंशित अविवेकी मनुष्य इतस्तत दौड़ते हैं और इस प्रकार अपने साथसाथ उस मार्ग पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी दुर्व्यवस्था और दुख उत्पन्न करते हैं। जब ऐसे मोहित लोगों की पीढ़ी स्वच्छन्दता को प्रोत्साहित कर उपभोग का ही जीवन जीती है और एक क्षण भी रुककर अपने कर्मों का मूल्यांकन करने पर कदापि ध्यान नहीं देती तब अवश्य ही उस पीढ़ी का इतिहास विस्फोटित जगत् के मुख पर उसी विस्फोट से मृत और अपंग हुए लोगों के उस रक्त से लिखा जाता हैं जो पुत्रों और पतियों से वियुक्त हुई माताओं और विधवाओं के अश्रुओं से मिश्रित होता है। निश्चय ही वे र्मत्यलोक के दुखों को पुन लौटते हैं।हम यह कैसे कह सकते हैं कि अविधिपूर्वक पूजन करने पर भी वे भक्तजन किसी फल को प्राप्त करते हैं इस पर कहते हैं