Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 25 — Raja Vidya Raja Guhya Yoga

Sanskrit

यान्ति देवव्रता देवान्पितॄन्यान्ति पितृव्रताः | भूतानि यान्ति भूतेज्या यान्ति मद्याजिनोऽपि माम् ||९-२५||

Transliteration

yānti devavratā devānpitṝnyānti pitṛvratāḥ . bhūtāni yānti bhūtejyā yānti madyājino.api mām ||9-25||

Hindi Meaning

।।9.25।। देवताओं के पूजक देवताओं को प्राप्त होते हैं, पितरपूजक पितरों को जाते हैं, भूतों का यजन करने वाले भूतों को प्राप्त होते हैं और मुझे पूजने वाले भक्त मुझे ही प्राप्त होते हैं।।

English Meaning

Those who worship the demigods will take birth among the demigods; those who worship the ancestors go to the ancestors; those who worship ghosts and spirits will take birth among such beings; and those who worship Me will live with Me.

Commentary

If one has any desire to go to the moon, the sun or any other planet, one can attain the desired destination by following specific Vedic principles recommended for that purpose, such as the process technically known as Darśa-paurṇamāsa. These are vividly described in the fruitive activities portion of the Vedas, which recommends a specific worship of demigods situated on different heavenly planets. Similarly, one can attain the Pitā planets by performing a specific yajña. Similarly, one can go to many ghostly planets and become a Yakṣa, Rakṣa or Piśāca. Piśāca worship is called “black arts” or “black magic.” There are many men who practice this black art, and they think that it is spiritualism, but such activities are completely materialistic. Similarly, a pure devotee, who worships the Supreme Personality of Godhead only, achieves the planets of Vaikuṇṭha and Kṛṣṇaloka without a doubt. It is very easy to understand through this important verse that if by simply worshiping the demigods one can achieve the heavenly planets, or by worshiping the Pitās achieve the Pitā planets, or by practicing the black arts achieve the ghostly planets, why can the pure devotee not achieve the planet of Kṛṣṇa or Viṣṇu? Unfortunately many people have no information of these sublime planets where Kṛṣṇa and Viṣṇu live, and because they do not know of them they fall down. Even the impersonalists fall down from the brahma-jyotir. The Kṛṣṇa consciousness movement is therefore distributing sublime information to the entire human society to the effect that by simply chanting the Hare Kṛṣṇa mantra one can become perfect in this life and go back home, back to Godhead.

Hinglish Commentary

Agar kisi ko chaand, suraj ya kisi aur grah par jaane ki ichha hai, toh wo kuch khaas Vedic principles follow karke apne manzil tak pahunch sakta hai, jaise ki jo process Darśa-paurṇamāsa kehte hain. Yeh sab Vedas ke fruitive activities section mein achhe se bataya gaya hai, jo alag-alag heavenly planets par maujood demigods ki pooja karne ki salah dete hain. Waise hi, agar koi specific yajña kare, toh wo Pitā planets tak bhi pahunch sakta hai. Aur agar koi bhoot-pret wale planets jaana chahta hai, toh wo Yakṣa, Rakṣa ya Piśāca ban sakta hai. Piśāca ki pooja ko "black arts" ya "black magic" kehte hain. Bahut se log yeh black art practice karte hain aur sochte hain yeh spiritualism hai, lekin asal mein yeh sab completely materialistic hai. Lekin ek pure devotee, jo sirf Supreme Personality of Godhead ki pooja karta hai, wo bina kisi shak ke Vaikuṇṭha aur Kṛṣṇaloka ja sakta hai. Yeh verse yeh samajhna bahut aasan banata hai ki agar sirf demigods ki pooja karke koi heavenly planets tak pahunch sakta hai, ya Pitās ki pooja karke Pitā planets tak, ya black arts practice karke bhoot-pret wale planets tak, toh ek pure devotee Kṛṣṇa ya Viṣṇu ka planet kyun nahi paa sakta? Dukh ki baat yeh hai ki bahut se log in sublime planets ke baare mein nahi jaante jahan Kṛṣṇa aur Viṣṇu rehte hain, aur isi wajah se wo gir jaate hain. Impersonalists bhi brahma-jyotir se gir jaate hain. Kṛṣṇa consciousness movement isi liye poori human society ko yeh sublime information de raha hai ki sirf Hare Kṛṣṇa mantra japa karne se koi is jeevan mein perfect ban sakta hai aur ghar, matlab Godhead ke paas wapas ja sakta hai.

Chinmaya Commentary

जीवन का यह नियम है कि जैसे तुम विचार करोगे वैसे तुम बनोगे। जैसी वृत्ति वैसा व्यक्ति। समयसमय पर किये गये विचारों के अनुसार व्यक्ति के भावी चरित्र का रेखाचित्र अन्तकरण में खिंच जाता है। यह एक ऐसा तथ्य है जिसकी सत्यता का अनुभव प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ही हो सकता है। मनोविज्ञान के इस नियम को आत्मविकास के आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रयुक्त करते हुए भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं देवताओं के पूजक देवताओं को प्राप्त होते हैं इत्यादि। देवता पितर भूतों के पूजक लोग जब दीर्घकाल तक एकाग्रचित्त से अपने इष्ट की पूजा और भक्ति करते हैं तब उसके परिणामस्वरूप उनकी इच्छायें पूर्ण होती हैं।देवता ज्ञानेन्द्रियों के अधिष्ठाता हैं। हमें जगत् का अनुभव ज्ञानेन्द्रियों के द्वारा ही होता है। यहाँ देवताओं से आशय इन्द्रियों के द्वारा अनुभूत सम्पूर्ण भौतिक जगत् से है। जो लोग निरन्तर बाह्य जगत् के सुख और यश की कामना एवं तत्प्राप्ति के लिए प्रयत्न करते हैं वे अपने इच्छित अनुभवों के विषय और क्षेत्र को प्राप्त होते है।पितृव्रता शब्द का अर्थ है वे लोग जो अपने पितरों की सांस्कृतिक शुद्धता और परम्परा के प्रति जागरूक हैं तथा जो उन्हीं आदर्शों के अनुरूप जीवन जीने का उत्साहपूर्वक प्रयत्न करते हैं। जो व्यक्ति आध्यात्मिक भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परम्परा के अनुसार जीने का सतत प्रयत्न करता है वह फलत इस शुद्धता एवं पूर्णता के अत्युत्तम जीवन की सुन्दरता और आभा प्राप्त करता है।हमारी भारत भूमि के प्राचीन ऋषियों ने इस तथ्य की कभी उपेक्षा नहीं की कि किसी भी समाज में आध्यात्मिक आदर्शों के अतिरिक्त वैज्ञानिक अन्वेषण तथा प्रकृति के गर्भ में निहित अनेक नियमों एवं वस्तुओं का अविष्कार भी होता रहता है। भौतिक विज्ञानों के क्षेत्र में होने वाले अन्वेषण और अनुसंधान मानव मन की जिज्ञासा का ही एक अंग हैं। अत भूतों के पूजक से तात्पर्य उन वैज्ञानिकों से है जो प्रकृति का निरीक्षण करते हैं और निरीक्षित नियमों का वर्गीकरण कर उस ज्ञान को सुव्यवस्थित रूप देते हैं। आधुनिक युग में प्रकृति वस्तु व्यक्ति एवं प्राणियों के अध्ययन का ज्ञान जिन शाखाओं के अन्तर्गत किया जाता है वे भौतिकशास्त्र रसायनशास्त्र यान्त्रिकी कृषि राजनीति समाजशास्त्र भूगोल इतिहास भूगर्भशास्त्र आदि हैं। इन शास्त्रों में भी अनेक शाखायें होती हैं जिनका विशेष रूप से अध्ययन करके लोग उस शाखा के विशेषज्ञ बनते हैं। अथर्ववेद के एक बहुत बड़े भाग में उस काल के ऋषियों को अवगत प्रकृति के स्वभाव एवं व्यवहार के सिद्धांत दिये गये हैं। भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा यहाँ कथित मनोविज्ञान का नियम मनुष्य के सभी कर्मों के क्षेत्रों में लागू होता है। वह नियम है किसी भी क्षेत्र में मनुष्य द्वारा किये गये प्रयत्नों के समान अनुपात में उसे सफलता प्राप्त होती है।इस प्रकार यदि देवता पितर और भूतों की पूजा करने से अर्थात् उनका निरन्तर चिन्तन करने से क्रमश देवता पैतृक परम्परा और प्रकृति के रहस्यों को जानकर भौतिक जगत् में सफलता प्राप्त होती है तो उसी सिद्धांत के अनुसार हमें वचन दिया गया है कि मेरे भक्त मुझे ही प्राप्त होते हैं। एकाग्र चित्त से आत्मस्वरूप पर सतत दीर्घकाल तक ध्यान करने पर साधक अपने सनातन अव्यय आत्मस्वरूप का सफलतापूर्वक साक्षात् अनुभव कर सकता है। सतत आत्मानुसंधान के फलस्वरूप अन्त में जीव की आत्मस्वरूप में ही परिणति को वेदान्त के प्रकरण ग्रन्थों में भ्रमरकीट न्याय द्वारा दर्शाया गया है।गीता का प्रयोजन और प्रयत्न ज्ञान के साथ विज्ञान अर्थात् अनुभव को भी प्रदान करता है। इस श्लोक का प्रयोजन साधक को यह विश्वास दिलाना है कि यहाँ कथित प्रारम्भिक साधना के द्वारा परम पुरुषार्थ की भी प्राप्ति हो सकती है। जिस प्रकार समर्पित होकर भौतिक जगत् में कार्य करने पर भौतिक सफलता मिलती है वही नियम आन्तरिक जगत् के सम्बन्ध में भी सत्य प्रमाणित होता है। इसका पर्यवसान आध्यात्मिक साक्षरता में होता है। सतत ध्यान अवश्य ही फलदायक होगा। भगवान् के इस आश्वासन का तर्कसंगत कारण इस श्लोक में दिया गया है।क्या भक्ति पूर्वक की गई पूजा मात्र से ऐसे परमार्थ की प्राप्ति हो सकती है क्या हमको वेदोक्त कर्मकाण्ड के अनुष्ठान की आवश्यकता नहीं है जिसके पालन के लिए प्राय वेदों में आग्रह किया गया है इस पर भगवान् कहते हैं