Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 27 — Raja Vidya Raja Guhya Yoga
Sanskrit
यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत् | यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम् ||९-२७||
Transliteration
yatkaroṣi yadaśnāsi yajjuhoṣi dadāsi yat . yattapasyasi kaunteya tatkuruṣva madarpaṇam ||9-27||
Hindi Meaning
।।9.27।। हे कौन्तेय ! तुम जो कुछ कर्म करते हो, जो कुछ खाते हो, जो कुछ हवन करते हो, जो कुछ दान देते हो और जो कुछ तप करते हो, वह सब तुम मुझे अर्पण करो।।
English Meaning
Whatever you do, whatever you eat, whatever you offer or give away, and whatever austerities you perform – do that, O son of Kuntī, as an offering to Me.
Commentary
Thus, it is the duty of everyone to mold his life in such a way that he will not forget Kṛṣṇa in any circumstance. Everyone has to work for maintenance of his body and soul together, and Kṛṣṇa recommends herein that one should work for Him. Everyone has to eat something to live; therefore he should accept the remnants of foodstuffs offered to Kṛṣṇa. Any civilized man has to perform some religious ritualistic ceremonies; therefore Kṛṣṇa recommends, “Do it for Me,” and this is called arcana. Everyone has a tendency to give something in charity; Kṛṣṇa says, “Give it to Me,” and this means that all surplus money accumulated should be utilized in furthering the Kṛṣṇa consciousness movement. Nowadays people are very much inclined to the meditational process, which is not practical in this age, but if anyone practices meditating on Kṛṣṇa twenty-four hours a day by chanting the Hare Kṛṣṇa mantra round his beads, he is surely the greatest meditator and the greatest yogī, as substantiated by the Sixth Chapter of Bhagavad-gītā .
Hinglish Commentary
Sabka yeh farz hai ki woh apni zindagi aise gathit kare ki kisi bhi halat mein Kṛṣṇa ko bhool na sake. Har kisi ko apne sharir aur aatma dono ka khayal rakhna hai, aur Kṛṣṇa yahan yeh batate hain ki humein unke liye kaam karna chahiye. Har insaan ko jeene ke liye kuch na kuch khana zaroori hai; isliye humein Kṛṣṇa ko prasad ke roop mein diya gaya khana lena chahiye. Har samajik vyakti ko kuch dharmik karyakram bhi karne hote hain; toh Kṛṣṇa keh rahe hain, "Yeh mere liye karo," aur isse arcana kaha jata hai. Sabka ek jazba hota hai ki woh kuch daan de; Kṛṣṇa keh rahe hain, "Mujhe do," iska matlab hai ki jo bhi paisa bacha ho, uska istemal Kṛṣṇa consciousness movement ko aage badhane mein karna chahiye. Aaj kal log dhyan ki taraf bahut jhuk rahe hain, jo is yug mein itna practical nahi hai, lekin agar koi din bhar Kṛṣṇa ka naam lete hue Hare Kṛṣṇa mantra ka jaap kare, toh woh sach mein sabse bada meditator aur sabse bada yogi hai, jaise ki Bhagavad-gītā ke chhati adhyay mein bataya gaya hai.
Chinmaya Commentary
जीवन में सब प्रकार के कर्म करते हुए हम ईश्वरापर्ण की भावना से रह सकते हैं। सम्पूर्ण गीता में असंख्य बार इस पर बल दिया गया है कि केवल शारीरिक कर्म की अपेक्षा ईश्वरार्पण की भावना सर्वाधिक महत्व की है और यह एक ऐसा तथ्य हैं जिसका प्राय साधकांे को विस्मरण हो जाता है।शरीर मन और बुद्धि के स्तर पर होने वाले विषय ग्रहण और उनके प्रति हमारी प्रतिक्रिया रूप जितने भी कर्म हैं उन सबको भक्तिपूर्वक मुझे अर्पण करे। यह मात्र मानने की बात नहीं हैं और न ही कोई अतिश्योक्ति हैं यह भी नहीं कि इसका पालन करना मनुष्य के लिए किसी प्रकार से बहुत कठिन हो। एक ही आत्मा ईश्वर गुरु और भक्त में और सर्वत्र रम रहा है हम अपने व्यावहारिक जीवन में असंख्य नाम और रूपों के साथ व्यवहार करते हैं। हम जानते है कि इन सबको धारण करने के लिए आत्मसत्ता की आवश्यकता है। यदि हम अपने समस्त व्यवहार में इस आत्मतत्व का स्मरण रख सकें तो वह जगत् के अधिष्ठान का ही स्मरण होगा। यदि किसी वस्त्र की दुकान्ा में विभिन्न रूप रंग बुनावट और कीमतों के सूती वस्त्र हों तो दुकानदार को सलाह दी जाती हैं कि उसको सदा इस बात का स्मरण रखना चाहिए कि वह सूती कपड़ों का व्यापार कर रहा हैं। किसी भी समझदार व्यापारी को यह करना कठिन नहीं हो सकता। वास्तव में देखा जाय तो इस प्रकार का स्मरण रखना उसके लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक है अन्यथा वह कहीं किसी कपडे़ का मूल्य ऊनी वस्त्र के हिसाब से अत्यधिक बता देगा अथवा अपने माल को टाट के बोरे जैसे सस्ते दामों में बेच देगा। यदि किसी स्वर्णकार को यह स्मरण रखने की सलाह दी जाय कि वह सोने पर कार्य कर रहा हैं तो वह सलाह उसके लाभ के लिए ही हैं।जैसे आभूषणों में स्वर्ण और कपडे में सूत हैं वैसे ही विश्व के सभी नाम और रूपों में आत्मा ही मूल तत्व हैं। जो भक्त अपने जीवन के समस्त व्यवहार में इस दिव्य तत्त्व का स्मरण रख सकता हैं वही पुरुष जीवन को वह आदर और सम्मान दे सकता हैं जिसके योग्य जीवन हैं। यह नियम है कि जीवन को जो तुम दोगे वही तुम जीवन से पाओगे। तुम हँसोगे तो जीवन हँसेगा और तुम चिढोगे तो जीवन भी चिढेगा उसके पास आत्मज्ञान से उत्पन्न आदर और सम्मान के साथ जाओगे तो जीवन में तुम्हें भी आदर और सम्मान प्राप्त होगा।समर्पण की भावना से समस्त कर्मों को करने पर न केवल परमात्मा के प्रति हमारा प्रेम बढ़ता है बल्कि आदर्श प्रयोजन और दिव्य लक्ष्य के कारण हमारा जीवन भी पवित्र बन जाता हैं। गीता में अनन्य भाव और सतत आत्मानुसंधान पर विशेष बल दिया गया है इस श्लोक में हम देख सकते हैं कि एक ऐसे उपाय का वर्णन किया गया है जिसके पालन से अनजाने ही साधक को ईश्वर का अखण्ड स्मरण बना रहेगा। इसके लिए कहीं किसी निर्जन सघन वन में या गुप्त गुफाओं में जाने की आवश्यकता नहीं है इसका पालन तो हम अपने नित्य के कार्य क्षेत्र में ही कर सकते हैं।इस प्रकार समर्पण की भावना का जीवन जीने से क्या लाभ होगा उसे अब बताते हैं।