Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 4 — Raja Vidya Raja Guhya Yoga

Sanskrit

मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिना | मत्स्थानि सर्वभूतानि न चाहं तेष्ववस्थितः ||९-४||

Transliteration

mayā tatamidaṃ sarvaṃ jagadavyaktamūrtinā . matsthāni sarvabhūtāni na cāhaṃ teṣvavasthitaḥ ||9-4||

Hindi Meaning

।।9.4।। यह सम्पूर्ण जगत् मुझ (परमात्मा) के अव्यक्त स्वरूप से व्याप्त है; भूतमात्र मुझमें स्थित है, परन्तु मैं उनमें स्थित नहीं हूं।।

English Meaning

By Me, in My unmanifested form, this entire universe is pervaded. All beings are in Me, but I am not in them.

Commentary

The Supreme Personality of Godhead is not perceivable through the gross material senses. It is said, ataḥ śrī-kṛṣṇa-nāmādi na bhaved grāhyam indriyaiḥ sevonmukhe hi jihvādau svayam eva sphuraty adaḥ ( Bhakti-rasāmṛta-sindhu 1.2.234) Lord Śrī Kṛṣṇa’s name, fame, pastimes, etc., cannot be understood by material senses. Only to one who is engaged in pure devotional service under proper guidance is He revealed. In the Brahma-saṁhitā (5.38) it is stated, premāñjana-cchurita-bhakti-vilocanena santaḥ sadaiva hṛdayeṣu vilokayanti: one can see the Supreme Personality of Godhead, Govinda, always within himself and outside himself if one has developed the transcendental loving attitude towards Him. Thus for people in general He is not visible. Here it is said that although He is all-pervading, everywhere present, He is not conceivable by the material senses. This is indicated here by the word avyakta-mūrtinā. But actually, although we cannot see Him, everything is resting in Him. As we have discussed in the Seventh Chapter, the entire material cosmic manifestation is only a combination of His two different energies – the superior, spiritual energy and the inferior, material energy. Just as the sunshine is spread all over the universe, the energy of the Lord is spread all over the creation, and everything is resting in that energy. Yet one should not conclude that because He is spread all over He has lost His personal existence. To refute such an argument the Lord says, “I am everywhere, and everything is in Me, but still I am aloof.” For example, a king heads a government which is but the manifestation of the king’s energy; the different governmental departments are nothing but the energies of the king, and each department is resting on the king’s power. But still one cannot expect the king to be present in every department personally. That is a crude example. Similarly, all the manifestations that we see and everything that exists, both in this material world and in the spiritual world, are resting on the energy of the Supreme Personality of Godhead. The creation takes place by the diffusion of His different energies, and, as stated in the Bhagavad-gītā , viṣṭabhyāham idaṁ kṛtsnam: He is everywhere present by His personal representation, the diffusion of His different energies.

Hinglish Commentary

Supreme Personality of Godhead ko humare material senses se nahi samjha ja sakta. Jaise ki kaha gaya hai, "ataḥ śrī-kṛṣṇa-nāmādi na bhaved grāhyam indriyaiḥ," iska matlab hai ki Bhagwan Śrī Kṛṣṇa ka naam, unki mahima, aur unki leelaon ko humari indriyaan nahi samajh sakti. Sirf wahi log jo shuddh bhakti se juda hain aur sahi margdarshan le rahe hain, un par Bhagwan ki kripa hoti hai. Brahma-saṁhitā mein bhi kaha gaya hai ki agar kisi ki bhakti mein prem ka anubhav hai, toh wo hamesha apne dil mein aur bahar Govinda ko dekh sakta hai. Isliye aam logon ke liye Bhagwan dikhai nahi dete. Yeh samajhna zaroori hai ki wo har jagah hain, par material senses se unhe samajhna mushkil hai. Yeh "avyakta-mūrtinā" shabd se darshaya gaya hai. Halanki hum unhe nahi dekh sakte, par sab kuch unhi par adharit hai. Jaise humne saatve adhyay mein discuss kiya, poora material cosmos unki do energies ka milan hai - ek superior spiritual energy aur ek inferior material energy. Jaise suraj ki roshni poori duniya mein faili hui hai, waise hi Bhagwan ki shakti bhi har jagah hai, aur sab kuch unki shakti par tikka hua hai. Lekin yeh mat samjho ki agar wo har jagah hain toh unki vyaktigat astitva khatam ho gaya. Bhagwan khud kehte hain, "Main har jagah hoon, aur sab kuch mujh mein hai, par main alag hoon." Ek udaharan le lo, ek raja apne sarkar ka pramukh hota hai, jo ki raja ki shakti ka pradarshan hai; alag-alag vibhag usi raja ki shakti par tikte hain, par hum nahi ummid kar sakte ki raja har vibhag mein khud maujood hoga. Yeh ek samanya udaharan hai. Isi tarah, jo kuch bhi hum dekhte hain, chahe wo is material duniya mein ho ya spiritual duniya mein, wo sab Supreme Personality of Godhead ki shakti par adharit hai. Srishti unki alag-alag energies ke prasar se hoti hai, aur Bhagavad-gītā mein kaha gaya hai, "viṣṭabhyāham idaṁ kṛtsnam," matlab wo har jagah apne vyaktigat pratinidhitva ke zariye maujood hain.

Chinmaya Commentary

यह सम्पूर्ण जगत् मेरे अव्यक्त स्वरूप के द्वारा व्याप्त है किसी वस्तु की सूक्ष्मता उसकी व्यापकता से नापी जाती है और इसलिए सूक्ष्मतम वस्तु का सर्वव्यापक होना अनिवार्य है। देशकाल से परिच्छिन्न सीमित सभी वस्तुओं का आकार तथा नाश होता है अत सर्वव्यापी वस्तु निराकार और नाशरहित होगी। इस प्रकार आत्मतत्त्व अपने मूल अव्यक्तस्वरूप से सम्पूर्ण जगत् में व्याप्त है जैसे मिट्टी के बने सभी रूपों और आकारों वाले घटों में मिट्टी व्याप्त होती है।यदि इस प्रकार अनन्तपरिच्छिन्न तत्त्व सान्त और परिच्छिन्न जगत् को व्याप्त किये है तो इन दोनों में निश्चित रूप से क्या संबंध है क्या यह जगत् अनन्ततत्त्व से प्रकट हुआ है अथवा क्या अनन्त ने सान्त का निर्माण किया है या फिर क्या अनन्त वस्तु स्वयं विकार को प्राप्त होकर यह जगत् बन गयी जैसे दूध दही बनता है अथवा क्या इन दोनों में पितापुत्र या स्वामीभृत्य का संबंध है विश्व के विभिन्न धर्म ऐसे प्रश्नों से भरे हुए हैं। द्वैतवादी लोग ही अनन्त और सान्त ईश्वर और भक्त के मध्य किसीनकिसी प्रकार के काल्पनिक संबंध में रम सकते हैं। परन्तु अद्वैती ऐसे किसी भी प्रकार के संबंध को स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि संबंध किन्हीं दो वस्तुओं में ही हो सकता है जब कि उनके सिद्धांतानुसार केवल आत्मा ही एकमेव अद्वितीय पारमार्थिक सत्य वस्तु है।इस श्लोक की दूसरी पंक्ति में सत्य और मिथ्या के बीच के इस संबंधरहित संबंध का शास्त्रीय वर्णन किया गया है। समस्त भूत मुझमें स्थित हैं परन्तु मैं उनमें अवस्थित नहीं हूँ। शास्त्रीय पद्धति से अनभिज्ञ उतावले पाठकों को यह कथन एक अनाकलनीय विरोधाभास प्रतीत होगा जिसे अर्थशून्य शब्दों के जमघट के द्वारा व्यक्त किया गया है। परन्तु जिसने अध्यास के सिद्धांत को सम्यक् प्रकार से समझ लिया है उसके लिए उक्त कथन का अर्थ अत्यन्त सरल है। किसी वस्तु के अज्ञान से उस पर किसी अन्य वस्तु की कल्पना करना अध्यास है जैसे एक स्तम्भ पर प्रेत की कल्पना। शास्त्रीय भाषा में स्तम्भ को अधिष्ठान और प्रेत को अध्यास कहेंगे। इस दृष्टान्त में स्तम्भ अधिष्ठान के बिना प्रेत का आभास नहीं हो सकता था। अब स्तम्भ की दृष्टि से उसमें और उस अध्यस्त प्रेत में निश्चित रूप से कौन सा संबंध है कल्पना करें कि स्तम्भ में प्रेत देखकर मोहित हुए व्यक्ति को वह स्तम्भ स्वयंका सम्यक् ज्ञान कराना चाहता है तो वह किस प्रकार उपदेश देगा वह निर्दोष स्तम्भ उस मूढ़ पुरुष के प्रति असीम प्रेम के कारण भगवान् श्रीकृष्ण के समान ही उपदेश देगा। वह कहेगा निसन्देह ही वह प्रेत मुझमें स्थित है परन्तु मैं उसमें नहीं हूँ और इसलिए मैने कदापि किसी भी मूढ़ यात्री को भयभीत नहीं किया है। इसी प्रकार भगवान् यहाँ कहते हैं मैं अपने अव्यक्त स्वरूप से इस सम्पूर्ण व्यक्त जगत् का अधिष्ठान हूँ। यद्यपि परमात्मा इस नानारूपमय सृष्टि का अधिष्ठान है तथापि वह उनके गुण दोष सुख दुख जन्ममृत्यु आदि से लिप्त नहीं होता क्योंकि मैं उनमें अवस्थित नहीं हूँ।इस पंक्ति में पूर्व कथित सिद्धांत ही प्रतिध्वनित होता है जहाँ सम्भवत और अधिक लहरदार भाषा में इसे व्यक्त किया गया था कि मैं उनमें नहीं हूँ वे मुझमें है। संक्षेप में यहाँ सूचित किया गया है कि जड़ उपाधियों से तादात्म्य के कारण आत्मा उनमें स्थित हुआ मानो दुखीसंसारी जीव बना है और इस मिथ्या तादात्म्य की निवृत्ति से उसे बोध होता है कि वास्तव में मैं अविनाशी अव्यक्तस्वरूप आत्मा उनमें स्थित नहीं हूँ।उपर्युक्त कथन से मन में यह विचार आ सकता है कि तब अनन्त तत्त्व में परिच्छिन्न का किसी अन्य प्रकार का अस्तित्व हो सकता है परन्तु भगवान् कहते हैं